अभियान के माध्यम से जनता की कठिनाइयां दूर की जाएं : यादव

भोपाल, 18 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य में आज से राजस्व महाअभियान शुरु किया जा रहा है और इस अभियान के माध्यम से जनता की कठिनाइयां दूर की जाएं।

डॉ यादव ने यहां मंत्रालय में इस अभियान की शुरुआत करने के दौरान अपने बयान में कहा कि राजस्व महा-अभियान 2.0 आज से 31 अगस्त 2024 तक चलाया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों, जिन्हें ‘किसान सम्मान निधि’ नहीं मिल रही है या फिर अन्य कोई कठिनाई है, सभी प्रकार की राजस्व अभिलेख त्रुटियों के कारण से जो भी हितग्राही बचे हैं, उनका नाम जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण होगा। जनता के हित का पूरा ध्यान रखते हुए अभियान के माध्यम से उनकी कठिनाइयों को दूर किया जाएगा।

Next Post

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव स्थानीय उद्योग और व्यापार को करेगा प्रोत्साहित: यादव

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 18 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था की उन्नति में उनकी […]

You May Like