सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट

नयी दिल्ली, Commercial LPG Cylinder Price Hike: 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 9.50 से 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं।

सितंबर में महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। आज (1 सितंबर) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। अब अलग-अलग शहरों में इस सिलेंडर के लिए करीब 9.50 से 10.50 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 2,691.50 रुपये से बढ़कर 2,701 रुपये हो गया है। यानी मुंबई में भी ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 9.50 रुपये अधिक देने होंगे।

किस शहर में कितने बढ़े दाम
दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों की बात करें, तो चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां 19 किलो का सिलेंडर अब 2,916.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2,906 रुपये थी। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

वहीं, गुरुग्राम में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,764 रुपये हो गई है। नोएडा में इसका रेट 2,747.50 रुपये है। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर अब 2,870 रुपये और पटना में 3,044 रुपये में मिलेगा। दूसरी ओर, इन शहरों में घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े
5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका रेट 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है। हालांकि, सामान्य 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और XTRALITE सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की बात है।

इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई थी। दिल्ली में कीमत 202 रुपये घटकर 2,728 रुपये हुई थी, जबकि कोलकाता में 209 रुपये की कटौती के बाद सिलेंडर 2,872.50 रुपये का हो गया था। अब सितंबर में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

Next Post

लुक्स नहीं एक्टिंग बनी इस एक्टर की पहचान, 51 की उम्र में फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से मचाई सनसनी

Tue Sep 1 , 2026
मुंबई, छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले राम कपूर ने अपने नए फिटनेस अवतार और सिक्स-पैक एब्स से हर किसी को चौंका दिया है। टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर राम कपूर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में दर्जनों हिट […]

You May Like

मनोरंजन