रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान

नयी दिल्ली 31 अगस्त (वार्ता) भारत और किर्गिस्तान ने रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आर्थिक तथा वाणिज्यिक क्षेत्र में सहयोग बढाने पर सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और दोनों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों ने एक दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं के पूरक के रूप में आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने छात्र आदान-प्रदान और सांस्कृतिक सहयोग सहित लोगों के बीच बढ़ते संबंधों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किर्गिज़ गणराज्य की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ की बैठकों में भारत की मजबूत भागीदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों की विशेषता वाले पारस्परिक सम्मान, विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। श्री मोदी ने किर्गिज़ गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति झापारोव को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भी राष्ट्रपति झापारोव को बधाई दी।

.....

Next Post

रक्षाबंधन पर पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे 'हमारी राधा' के अक्षय म्हात्रे

Mon Aug 31 , 2026
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर की भूमिका निभा रहे अक्षय म्हात्रे के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास है।.अक्षय की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन वह हर वर्ष अपनी बहनों से राखी बंधवाते हैं। उनका यह रिश्ता उनके पिता से जुड़ी एक […]

You May Like

मनोरंजन