इटारसी। रेल जंक्शन इटारसी में पिछले कई माहों से आवारा मवेशियों का साम्राज्य बना हुआ है जिसमें आये दिन यात्रा करने वाले यात्री इन मवेशियो के कारण अपनी यात्रा भी निरस्त कर देते हैं. इटारसी रेलवे स्टेशन की पहचान रेलवे जंक्शन के नाम पर थी. अब नई पहचान आवारा मवेशियों के कारण बन गई है. इटारसी रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म के अलावा फुट ओव्हर ब्रिज से लेकर यात्री विश्रामगृह पर भी बंदर, कुत्ते, गाय, के अलावा अनेक मवेशी इटारसी स्टेशन पर अपना आशियाना बनाकर रखे हुए हैं. बताया जाता है कि कई यात्रियों को कुत्तों और बंदरों का शिकार होना पडा. ऐसी ही स्थिति बीती रात 1 बजे इटारसी स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पडा. उन्हें फुट ओव्हर ब्रिज एवं एस्कलेटर पर जाने के लिये कुत्तों के झुंड से निपटना पडा जिसमें कुछ यात्री घायल भी हुए हैं. बताया जाता है कि रेल प्रशासन अच्छी सुविधा देने का वादा तो करती है लेकिन इटारसी स्टेशन पर बह स्थिति बदल जाती है. यात्रियों की जगह कुत्तों के झुंड नजर आते हैं इसके कारण रेल यात्री परेशान होकर अपनी यात्रा भी रदद करने के लिये वह बताते हैं कि हमने टिकिट एक माह पहले उपलब्ध करा ली थी लेकिन यहां आने के बाद हम यात्रा नहीं कर पाये.
