नाती निकला नाना का कातिल, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत इमलिया में नाती ने नाना की हत्या की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्यारेलाल चौधरी 65 वर्ष निवासी इमलिया पनागर को गत शाम लगभग 7 बजे आटा चक्की के पास ग्राम इमलई में मारपीट में घायल होने से उपचार के लिए सीएचसी पनागर से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था जिसे रात लगभग 1-50 बजे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। दौरान मर्ग जांच मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी आटा चक्की के पास ग्राम इमलई में प्यारेलाल चौधरी के रिश्ते के नाती अभिषेक चौधरी के द्वारा धक्का मुक्की मारपीट कर सिर में अंदरूनी गम्भीर चोट पहॅुचाने से प्यारेलाल चौधरी 65 वर्ष की मौत हो गयी थी जांच पर आरोपी अभिषेक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है‌।

Next Post

ABVP नगर इकाई कार्यकारिणी की घोषणा,भूषण शिम्पी बनें नगर मंत्री,नवीन पदाधिकारियों को दी बधाई

Sun Aug 30 , 2026
पानसेमल: श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में ABVP नगर इकाई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।अभाविप भाग संयोजक दर्शन महाजन ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो 9 जुलाई 1949 से लगातार छात्रहितो के कार्य करते आ रहा है।शिक्षा क्षेत्र में सुधार एवं […]

You May Like

Play sound