जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिलहरी में 19 लाख की जमीन बेचने के शक में उपजे विवाद पर पति ने पत्नी को प्रताडि़त करते हुए उसका गला दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मोनिका धनगर 24 वर्ष निवासी बिलहरी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी दिनांक 2-3-2020 को पौडा जिला दमोह निवासी सरमन धनगर के साथ रीति रिवाज से हुयी थी उसके पिता का स्वर्गवास हो जाने से पति सरमन धनगर अपनी ससुराल बिलहरी आकर शादी के 15-20 दिन बाद में रहने लगा।
उसकी मॉ यशोदा बाई के नाम से बिलहरी में मकान है, जिसे हम चारों बहने बेचने के लिये 19 लाख रूपये में बरेला के आदमी के साथ एग्रीमेंट किये थे उसका पति सरमन समझा कि पौड़ा की ससुर की जमीन बेच रहे हैं इसी बात को लेकर एक माह पूर्व से पति सरमन धनगर उसके मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। सुबह इसी बात को लेकर पति उसका गला दबाया उसने चिल्लायी तो उसका बच्चा उठ गया एवं रोने लगा, पति उसके जेवर लेकर चला गया । गला दबाने से गले में खरोंच आयी।
