गाड़ी अड़ाकर वृद्ध को रोका, चाकू दिखा धमकाया

जबलपुर:लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल के पास बदमाशों ने गाड़ी अड़ाकर वृद्ध को रोका और शराब पीने एक हजार रूपए की मांग कर दी। डिमांड पूरी न होने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आशीष पाण्डे 75 वर्ष निवासी जगदीश अखाड़ा के पीछे रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह बाजार से वापस घर आ रहा था.

उसके घर के सामने आलोक केवट, अनमोल पासी व 1 अन्य लडक़ा नीला रंग की एक्सिस से उसके सामने गाड़ी अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया। आलोक केवट चाकू दिखाकर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने मना किया तो अनमोल पासी व अन्य लडक़े ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिये। आलोक केवट ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर पटक दिया जिससे उसके पीठ में चोट आ गयी, आलोक केवट चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया एवं तीनों भाग गयें।

Next Post

19 लाख की जमीन को लेकर पत्नी का दबाया गला

Sun Aug 30 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिलहरी में 19 लाख की जमीन बेचने के शक में उपजे विवाद पर पति ने पत्नी को प्रताडि़त करते हुए उसका गला दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मोनिका धनगर 24 वर्ष निवासी बिलहरी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसकी […]

You May Like