सर्पदंश पीडि़त बेटे और मृत सांप के साथ अस्पताल पहुंचा पिता

सतना :जिला चिकित्सालय में गुरुवार को उस वक्त लोग हैरत में पड़ गए जब सर्प दंश से पीडि़त बेटे के साथ मृत सांप को लेकर पिता वहां पहुंच गया. हलांकि बेटे का उपचार जारी है. लेकिन उसके स्वास्थ्य की गहन निगरानी की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के वार्ड क्र. 6 निवासी 9 वर्षीय बालक को गुरुवार को एक जहरीले सर्प ने डस लिया. यह देखते ही वहां पर मौजूद पिता क्रोधित हो गया. पिता ने देखते ही देखते सांप को मार दिया और उसे एक प्लास्टिक के डिब्बे में भर लिया. जिसके फौरन बाद ही वह अपने बेटे को लेकर अमरपाटन स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा.

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया. जिला चिकित्सालय में बालक को भर्ती कर उपचार शुरु हुआ. इसी दौरान पिता ने मृत सांप को चिकित्सकों को दिखाते हुए बताया कि उसी सांप ने उसके बेटे को काटा था. पिता का कहना था कि वह सांप को इसलिए  लेकर आया था ताकि चिकित्सकों को बेटे के उपचार करने में सहूलियत मिल सके.

रसेल वाइपर का दंशअस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बालक को रसेल वाइपर ने काटा था, जो कि जहरीला होता है. लेकिन भारत में सारे जहरीले सर्प दंश के शिकार लोगों को एक ही प्रकार का एंटी वेनम दिया जाता है. चिकित्सकों के अनुसार यूरोप और अमेरिका के कुछ स्थानों में काटने वाले सांप की पहचान के आधार पर उसी के जहर से संबंधित एंटी वेनम लगाया जाता है. लेकिन भारत में अलग अलग सर्प दंश के लिए अलग अलग एंटी वेनम नहीं होता. बल्कि एक ही प्रकार का एंटी वेनम सभी प्रभावित मरीजों को लगाया जाता है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी

Fri Aug 28 , 2026
रीवा :उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी है। उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और बाढ़ से राहत तथा बचाव और सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने सिलपरी, खौर […]

You May Like