मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं दीं और रक्षाबंधन को स्नेह और मजबूत मानवीय रिश्तों का प्रतीक त्योहार बताया और कामना की कि यह पवित्र त्योहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लाए।।

श्री मोदी ने कहा, “रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लाए।”

उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोगों के बीच प्यार, अपनापन और आपसी भरोसे का बंधन मजबूत और कायम रहेगा। उन्होंने कहा, “स्नेह, अपनापन और आपसी भरोसे का धागा हमेशा अटूट रहे। यही मेरी दिली कामना है।”

 

Next Post

खरगे ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Fri Aug 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। श्री खरगे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व आपसी सम्मान, समानता और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की […]

You May Like