ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ग्वालियर प्रथम आगमन पश्चात मुखर्जी भवन पहुंचे जहां सभी पार्टी जनों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया.इस अवसर पर राज्या वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि अटलजी की विचारधारा और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि स्वागत में उमड़ा यह सैलाब किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण का प्रतीक है। पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष मीडिया विभाग के कार्यों में सिद्धहस्थ हो गए हैं। वे मीडिया के कार्यों को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में नया दौर चल रहा है। नए दौर में युवाओं को संगठनात्मक कार्यों में महती भूमिका बताती है कि भाजपा भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है
