
आगर-मालवा, कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में औसत वार्षिक वर्षा 899.9 मिमी है. जिले में 26 अगस्त को प्रात: 8 बजे तक 42.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. तहसील आगर में 24 घंटे में 40.0 मिमी एवं कुल 753.0 मिमी, बड़ौद में 35.0 मिमी एवं कुल 537.0 मिमी, नलखेड़ा में 68.0 मिमी एवं कुल 751.0 मिमी, सोयतकलां में 29.0 मिमी एवं कुल 750.0 मिमी तथा सुसनेर तहसील में पिछले 24 घंटे में 39.0 मिमी एवं अब तक कुल 633.0 मिमी दर्ज की गई है. जिले में 1 जून 2026 से आज तक कुल 3424.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 684.8 मिमी है. वहीं गत वर्ष आज दिनांक तक कुल 3582.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी.
