दमोह: नरसिंहगढ़ में अपनी मांगों को लेकर एक व्यक्ति के बीएसएनएल टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पहचान हेमंत प्रजापति के रूप में हुई है। वह अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर दमोह से मिलने की जिद कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने और उसकी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Next Post
राजघाट के 5 शासकीय क्वार्टर खाली कराए, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Tue Aug 25 , 2026
दतिया: राजघाट स्थित शासकीय क्वार्टरों को खाली कराने के लिए प्रशासनिक अमला फिर मौके पर पहुंचा। तहसीलदार अजय झा और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अजय शर्मा, कैलाश नारायण तिवारी, अमित कुमार शर्मा और सुरेंद्र कुमार शर्मा से […]

You May Like
-
1 year ago
सहकारिता नीति अर्थतंत्र को करेगी मजबूत : शाह
-
1 year ago
जहरीले कीड़े और सर्पदंश से दो की मौत