
शाजापुर, लालघाटी थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. होंडा शोरूम के पास 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान एक तार सडक़ पर गिर गया. इसकी चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए. इस हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैंए जबकि पति को मामूली चोटें लगी हैं. घायलों की पहचान ग्राम उमरियाताज निवासी कैलाश और उनकी पत्नी कलाबाई के रूप में हुई है, वे मोटर साइकिल से कलाबाई के मायके शाजापुर आ रहे थे. जब वे होंडा शोरूम के पास पहुंचे तो वहां लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था. इस दौरान 11केवी का तार टूटकर सडक़ पर आ गिरा जिसकी चपेट में दोनो पति पत्नी आ गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
