मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को तीन पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.72 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर दो पैसे टूटकर 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज छह पैसे की बढ़त के साथ 95.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 95.66 रुपये और नीचे 95.75 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज कच्चे तेल में हल्की तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा हल्की तेजी के साथ 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इससे रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
