ऊंचे रिटर्न का लालच देकर जन औषधि केंद्र संचालक से 3.34 लाख की ठगी

जबलपुर: शेयर ट्रेडिंग में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठग ने गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर में रहने वाले भारतीय जन औषधि केंद्र संचालक को जालसाजी का शिकार बनाया। फर्जी ऊंचे रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों से कुल 3,34,000 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आशीष रंजन निवासी गुप्तेश्वर के व्हाट्सएप नंबर पर एल्युमीनियम कैपिटल कंपनी के नाम से एक संदेश प्राप्त हुआ था। मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। शुरुआत में जालसाज ने पीड़ित को अपनी फर्जी स्कीमों और ऑनलाइन चार्ट्स के जरिए नकली बड़ा लाभ दिखाया।

इस ऊंचे रिटर्न को सच मानकर आशीष उनके झांसे में आ गए और ठगों के बताए अनुसार, आशीष ने मोटी कमाई के चक्कर में अपने तीन अलग-अलग बैंक खातों से छह बार में 3 लाख 34 हजार रुपये फोन बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने निवेश की गई रकम और उस पर दिख रहे कथित मुनाफे को वापस निकालना चाहा, तो अज्ञात आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः संपर्क बंद कर दिया। ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत थाने में की।

Next Post

दो सूने मकानों से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Fri Aug 21 , 2026
जबलपुर: घमापुर और अधारताल थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घमापुर कांचघर निवासी सुमन चौधरी (45) अपनी बीमार मां को देखने […]

You May Like

Play sound