
उज्जैन। महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन की टिकट से भी लगातार श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं। ऑनलाइन और काउंटर टिकट बड़ी संख्या में टिकट बिके। जिससे समिति को ऑनलाइन टिकट से 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई। वहीं, काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपए मिले। ऑनलाइन और काउंटर टिकट से समिति को एक दिन में कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई।
