बागडोना में स्टेट हाईवे किनारे नियमों को दरकिनार कर धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के बागडोना में स्टेट हाईवे दोनों ओर सड़क किनारे वर्षों से संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मकानों के बीच इन दिनों कई स्थानों पर नए निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ निर्माण कार्यों में नगर पालिका के निर्धारित नियमों और अनुमति संबंधी प्रावधानों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि बागडोना क्षेत्र में बंद पेट्रोल पंप के सामने भी व्यावसायिक उपयोग के लिए नवनिर्माण कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या संबंधित निर्माणकर्ताओं ने भवन निर्माण की अनुमति, भूमि उपयोग, निर्धारित सेटबैक तथा अन्य आवश्यक नियमों का पालन किया है। नियमानुसार आवासीय अथवा व्यावसायिक भवन निर्माण से पहले संबंधित निकाय से आवश्यक अनुमति लेना और निर्धारित मापदंडों का पालन करना अनिवार्य होता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिना अनुमति या नियमों के विपरीत निर्माण हो रहा है तो नगर पालिका को मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं, मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के पूरे दस्तावेज नहीं और आवश्यक निर्माण कार्य की अनुमति नहीं होने की संभावना है फिर भी नगर पालिका परिषद सारनी कर वसूल रही है।

इनका कहना है

मैं जल्द ही नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर निर्माण कार्य की जानकारी लेता हूं। नियमों के आधार पर निर्माण होने की जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हितेश शाक्या,वर्तमान सीएमओ, नगर पालिका परिषद सारनी

 

Next Post

ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता

Sun Aug 16 , 2026
तेहरान 16 अगस्त (वार्ता) ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता हो गया है, हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी बातचीत चल रही है। प्रेस टीवी ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले […]

You May Like

Play sound