
रीवा, नेशनल हाईवे 39 रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीठी के समीप एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से सडक़ हादसा हो गया. इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक वाहन के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो रीवा से सीधी की ओर जा रहा था. ग्राम रीठी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा. रफ्तार तेज होने के कारण ऑटो सडक़ पर ही पलट गया. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो के नीचे दबे घायल युवक को बाहर निकाला. घटना की सूचना तुरंत गुढ़ थाना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई. घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार कराया गया.
