ग्वालियर। पुलिस जनसुनवाई के दौरान एक युवक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचा और अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। युवक हिमांशु शर्मा का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उसके पिता हरिओम शर्मा करीब चार महीने पहले गंभीर हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। परिवार का दावा है कि अब तक इलाज में करीब 19 से 20 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि विभाग की ओर से 6 लाख 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। हिमांशु का आरोप है कि हादसे के चार महीने बाद भी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसी को लेकर वह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचा और कहा कि पुलिस विभाग ‘वेंटिलेटर’ पर है, इसलिए वह ऑक्सीजन सपोर्ट लेकर आया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Next Post
करोड़ों खर्च फिर भी सड़कें बदहाल! बारिश ने खोल दी भोपाल की पोल
Tue Aug 11 , 2026
भोपाल। तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। प्रमुख सड़कों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक जगह-जगह गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और जलभराव नजर आ रहा है। बारिश के बाद सड़कों की बदहाली से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना […]

You May Like
-
1 year ago
तेजाजीनगर थाने को मिला ISO प्रमाणपत्र