एयरफोर्स कर्मचारी से 2.26 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधियों पर केस

ग्वालियर:साइबर ठगों ने एयरफोर्स परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी को ऑनलाइन झांसा देकर 2 लाख 26 हजार 592 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एयरफोर्स कैम्पस निवासी 38 वर्षीय सुनील वसंत लवाटे के साथ 3 अगस्त को शाम 4.15 बजे से 5 बजे के बीच ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से 2,26,592 रुपये निकाल लिए।

महाराजपुरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 456/26 में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रोहित भदौरिया कर रहे हैं। पुलिस साइबर ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जांच में जुटी है।

Next Post

सात लाख की साइबर ठगी से बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई उड़ाई, अज्ञात ठग पर केस

Sun Aug 9 , 2026
ग्वालियर/डबरा: साइबर अपराधियों ने डबरा शहर के एक बुजुर्ग को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर उनके बैंक खाते से 7 लाख 2 हजार 144 रुपये पार कर दिए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। डबरा सिटी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 425/26 दर्ज कर बीएनएस […]

You May Like