चोरी की बाइक फलको नाला के नीचे मिली

सिंग्रामपुर/दमोह। सिग्रामपुर में चार दिन पूर्व घर से चोरी हुई बाइक फलको मंदिर के पास नाले के नीचे लावारिस हालत में बरामद हुई। बाइक मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, सिंग्रामपुर निवासी गोलू पिता लख्खू चौधरी की बाइक कुछ दिन पूर्व उनके घर से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद परिजनों द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार को फलको मंदिर के पास नाले के नीचे एक बाइक पड़ी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की पहचान कराई गई। जांच में बाइक गोलू पिता लख्खू चौधरी की निकली, जो उनके घर से चोरी हुई थी। बाइक मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक को चोरी करने के बाद नाले के नीचे किसने और किस उद्देश्य से छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

रीवा से भोपाल तथा कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होगी आज

Sat Aug 8 , 2026
  रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट में 9 अगस्त से शुरू हो रही रीवा से कोलकाता तथा रीवा से भोपाल हवाई सेवा की तैयारियों का जायजा लिया. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा दोनों हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. दोनों सेवाएं सप्ताह में सातों […]

You May Like