पांढुरना:ग्राम तिगांव के सेवानिवृत्त शिक्षक पूनमचंद कोल्हटकर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नि:शुल्क पेंशनर्स कार्ड बनाकर देंने का साझा देते हुए मोबाइल फोन पर बात करते हुए ही उनके तीनों बैंक खातों की जानकारी ले ली इससे पहले ही सेवानिवृत्त शिक्षक कुछ समझ पाते तब तक इनके तीनों बैंक खातों से 52 हजार से अधिक की राशि का आहरण कर धोखाधड़ी की गई,पीड़ित शिक्षक ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की है।
सायबर धोखेबाजों से सावधान रहने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहें जागरूक अभियान के बावजूद लोग अनजान लोगों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गवा देते है,कुछ ऐसा ही मामला आज शुक्रवार को नगर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम तिगांव में भी सामने आया,यहां के सेवानिवृत्त शिक्षक पूनमचंद पिता बसंत कोल्हटकर द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे इनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति से फोन कर बताया कि इनकी संस्था द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का नि:शुल्क पेशनर्स कार्ड आँनलाईन बनाकर दिया जा रहा है।
फोन पर बात करते-करते ही इस अज्ञात व्यक्ति ने सेवानिवृत्त शिक्षक से इनके तीनों बैंकों की जानकारी लेने के साथ ही मोबाइल फोन पर आने वाली ओटीपी भी मांग ली,इससे पहले ही यह कुछ समझा पाते तब तक इस अज्ञात युवक ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कोल्हटकर के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 37980,एच.डी.एफ.सी.आई बैंक 9080 तथा इंडियन बैंक शाखा से 5020 की राशि आहरण कर ली ।
इनके बैंक खातों से राशि निकाले जाने के संदेश मोबाइल पर मिलते ही श्री कोल्हटकर समझ गए कि उनके साथ सायबर फ्रॉड हुआ है,उन्होंने तुरंत ही नगर जिला मुख्यालय के पुलिस थाने पहुंचकर इसकी विधिवत शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उन्होंने इन उक्त तीनों बैंकों में पहुंचकर भी उनके बैंक खातों में जमा अन्य राशि आहरण न हो सके इसके लिए सूचना दी है ।
