मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ, कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बस से ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना

इंदौर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आज शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना हुए । अधिकारी अभियान के तहत अंबा चंदन गांव में पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम एवं जनकल्याण शिविर में सहभागिता कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Next Post

चमेली मोड़ के आगे बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार हाईवा नदी में गिरने से बचा, पेड़ बना सहारा

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली: बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग पर चमेली मोड़ के आगे सत्य साई इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और नदी में गिरते-गिरते बच गया। गनीमत रही कि रास्ते में खड़े एक पेड़ ने हाईवा को सहारा दे दिया, […]

You May Like