सामूहिक दुष्कर्म के फरार 2 आरोपी भी गिरफ्तार

सतना :देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी 96 घंटे में पुलिस की हिरासत में आ गए. इससे पहले शनिवार को जहां एक आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था. वहीं साथी का अंजाम देख भयभीत होकर भागने का प्रयास कर रहे शेष 2 आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया.   पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के अनुसार देवांगना एअरपोर्ट के निकट हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

शनिवार को जहां हॉफ एनकाउंटर करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले पटेल निवासी कल्ला चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं रविवार को शेष बचे दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया. एसपी के अनुसार रविवार को भोर में तकरीबन 3 बजे पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल और फरार आरोपी विवेक पटेल निवासी रैपुरवा माफी चित्रकूट और प्रवीध पटेल निवासी मानपुर चित्रकूट, शिवरामपुर के मछरिया तिराहे के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं. जिसे देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन गु्रप और कोतवाली-थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. जहां पर पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को दौड़ाकर दबोच लिया गया.
जंगल में ली थी शरण

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस के डर की वजह तीनों जंगल में ही छिपे रहे. रात के अंधेरे में सेमदरहा होते हुए बाइक से मलिन टंकी, बोड़ी पोखरी और खोह के रास्ते शिवरामपुर पहुंचे. वहीं जब एक साथ का जब पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर दिया तो शेष बचे दोनों आरोपी बुरी तरह सहम गए और चित्रकूट छोडक़र बाहर भागने की फिराक में जुट गए थे. एसपी के अनुसार आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 374 सीसीटीवी फुटेज खंगालने, 6000 से अधिक मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल का विश£ेषण करने के साथ ही 58 संदिग्धों से पूछताछ की. जिनसे मिले महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई.

Next Post

उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का होगा लगातार होगा उन्नयन : किम यो जोंग

Mon Jul 27 , 2026
मास्को, 27 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का लगातार उन्नयन किया जाएगा और वे सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी बने रहेंगे। यह बात कोरियन वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति का सामान्य विभाग की निदेशक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कही। […]

You May Like