12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मोबाइल रिपेयरिंग कारोबारी गिरफ्तार

इंदौर: पुलिस ने एक युवक को 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस द्वारा आरोपी से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के अनुसार, सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134 स्थित स्टार चौराहे के पास एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर बैठा है. पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैयद यूसुफ उम्र 32 साल निवासी अशरफी नगर, खजराना बताया. वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है.
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद एमडी ड्रग्स का आदी है और नशे की लत पूरी करने के साथ जल्दी पैसा कमाने के लिए सस्ते दाम में ड्रग्स खरीदकर महंगे दाम में बेचता था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अब रिमांड लेकर उससे ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Next Post

मूसाखेड़ी चौराहे पर रोज लग रहा लंबा जाम, वाहन चालक परेशान

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर:मूसाखेड़ी रिंग रोड चौराहे पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण और बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से सवारियां भरने के कारण ट्रैफिक जाम लगा रहता है, जिससे आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.शहर में बेलगाम यातायात व्यवस्था के बीच मूसाखेड़ी […]

You May Like