जबलपुर: संजीवनी नगर स्थित एसबीआई एटीएम में अचानक सांप घुसने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मी की सतर्कता से लोगों को एटीएम में प्रवेश करने से रोका गया। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर पन्हियल प्रजाति के सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे देवताल तालाब के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। सांप जहरीला नहीं था, लेकिन आक्रामक स्वभाव का बताया गया। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Next Post
नशे से दुर रहने पुलिस विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से की अपील
Wed Jul 15 , 2026
पांढुरना:प्रदेशवासियों को नशे से दूर रखने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बुधवार को नगर जिला मुख्यालय के नगर पालिका मैदान से जागरूकता रैली निकाली गईं, जिसमें स्वयं जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार, एएसपी मनकामना प्रदास,एसडीओपी बृजेश भार्गव ,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का […]
