मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभाओं में 1200 पेटियों, 58 रथों ने एकत्रित किए सुझाव: शर्मा

भोपाल,  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश में हमने प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संरचना बनाई, टोलियों का गठन किया। सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में 1200 स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गईं और 58 प्रचार रथों के माध्यम से भी गांव-गांव से सुझाव एकत्रित किए गए।
शर्मा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी के जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, उस दौरान भी सुझाव पेटियां रखी जाती थीं। इसके अलावा अनेक लोगों ने नमो एप पर एवं मिस कॉल के माध्यम से भी अपने सुझाव दिये हैं, जो सीधे केंद्रीय कार्यालय पहुंच गए हैं। अन्य माध्यमों से प्राप्त सुझावों को आज हम केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के अंतर्गत संकल्प पत्र टोली को भेज रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व और लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन सुझावों के संकलन के लिए लगातार प्रयास किए, उन सभी को वे बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से हमें जो सुझाव मिले हैं, उनमें समाज के हर वर्ग के लोगों के सुझाव शामिल हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों और अलग-अलग व्यवसायों में लगे विभिन्न व्यवसायिक समूहों से चर्चा की तथा विकसित भारत को लेकर उनके सुझाव एकत्रित किए गए। इसके अलावा पूरे प्रदेश में प्रमुख नागरिकों और प्रबुद्धजनों के सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

Next Post

विश्व वानिकी दिवस पर ‘वानिकी में नवाचार’ पर संगोष्ठी आयोजित

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल,  विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर यहां वन भवन परिसर में अपर मुख्य सचिव वन जे एन कांसोटिया के मुख्य आतिथ्य में ‘वानिकी में नवाचार’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन