खडगे ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

श्री खडगे ने कहा “यूपी के उन्नाव में, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है।

 

हम पीड़ितों के शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते है। हादसे के घायल सभी लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों की सहायता में कोई कमी न रखें।”

 

उन्होंने इंडिया गठबंधन की कार्यकर्ताओं से पीड़ितों को मदद करने का अग्रह करते हुए कहा “इंडिया गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुँचाएँ।”

Next Post

मुर्मु ने किया डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण किया।   इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने डूरंड […]

You May Like