निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर, 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढेंका के पास अरपा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार में सवार युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। ढेंका के समीप अरपा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है तथा आगे सड़क का संपर्क नहीं जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण वाहन सीधे अधूरे पुल से आगे निकल गया और करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद निर्माणाधीन सड़क और पुल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

रज्जू भैया की पुण्यतिथि और कैलाश जोशी की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

Tue Jul 14 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि रज्जू भैया का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। सादगी, आत्मीयता, संगठन कौशल और व्यक्ति […]

You May Like