जबलपुर: साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम का लालच देकर, मोबाइल हैक, लिंक क्लिक करवाकर खातों से लाखों की रकम उड़ा ली। गोरखपुर थाने में साइबर ठगी की तीन एवं गढ़ा थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई है।गढ़ा पुलिस के मुताबिक, गौतम गंज इंद्रा गांधी वार्ड, गढ़ा निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (44) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब अपना बैंक अकाउंट चेक किया, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से किश्तों में कुल 40 हजार 822 रुपये कट चुके हैं। जब उन्होंने इस बारे में अपनी बेटी तानिया मिश्रा से पूछा, तब जाकर इस पूरी ऑनलाइन धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ।
तानिया ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम जॉब सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे ग्लोबल बुक पब्लिकेशन नाम का एक पेज दिखा। इस पेज के संचालकों ने तानिया को घर बैठे टाइपराइटर का काम देने का झांसा दिया और इसके बदले 15,000 रुपये प्रति प्रोजेक्ट सैलरी देने का लालच दिया सैलरी भेजने के नाम पर उससे बैंक अकाउंट का स्कैनर मांग लिया। तानिया ने पिता के बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड उन्हें शेयर कर दिया। इसके तुरंत रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए एक संदिग्ध लिंक भेजी। जैसे ही उस लिंक पर क्लिक तो धीरे-धीरे कर कुल 40,822 रुपये निकाल लिए गए।
टूबी एप डाउन लोड करते ही मोबाइल हैक
गोरखपुर था ने में मनेाज कुमार नामदेव निवासी सेठीनगर गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने मोबाइल में रील देखने के लिये टूबी एप डाउन लोड किया तो जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसने गूगल पे पर अपना बैलेंस चैक किया तो खाता से कुल 2 लाख 70 हजार रूपये निकाले जा चुके थे ।
व्हाटसएप पर संदिग्ध लिंक आई, खाता खाली हुआ
गोरखपुर थाने मेंं शैलेष जैन निवासी महर्षि स्कूल के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12 बजे उसके मोबाइल नम्बर पर एक मोबाइल नम्बर से व्हाटसएप मैसेज से लिंक आयी, उसने लिंक क्लिक कर ओपन किया और कुछ देर बाद कुल 1 लाख 39 हजार रूपये कट गये।
शिक्षिका को मैसेज भेज मोबाइल किया हैक
गोरखपुर थाने में श्रीमति आराधना सिंधिया निवासी सेठीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षक है, उसके मोबाइल पर इंडस इंड बैंक पेशन कार्ड जैसा मैसेज आया, वह मैसेज देखने लगी अचानक उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके एवं पति के ज्वाइंट अकाउण्ट से कुल 2 लाख 47 हजार 500 रूपये निकाल लिये गये।
