राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह ने कांग्रेस का उम्मीदवार बनते ही भाजपा प्रत्याशी पर बोला हमला, नरोत्तम से ज्यादा भ्रष्ट बताया

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक और दतिया राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. टिकट मिलने के बाद उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें कार्यकर्ताओं की राय और सर्वे के आधार पर प्रत्याशी बनाया है. घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी जन-जन तक मजबूत पकड़ है. चुनाव में जनता के भरोसे जीत तय है. घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से आते हैं.

वे दतिया से दो बार और सेवढ़ा से एक बार विधायक रह चुके हैं. 1993 में दतिया से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया,2003 में फिर दतिया से चुनाव जीतकर विधायक बने लेकिन 2008 में भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हार गए थे। उनके टिकट के ऐलान के बाद समर्थकों ने आज जमकर गुलाब जामुन बांटे।
घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्ट और विवादास्पद बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि सेवढ़ा क्षेत्र में आशुतोष तिवारी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते कई लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं. उनके कई रिश्तेदार भी उनसे नाराज हैं, जो लोग उनके साथ खड़े हैं, वे गलत गतिविधियों में लिप्त हैं. घनश्याम सिंह का दावा है कि दतिया में आशुतोष तिवारी का कोई जनाधार नहीं है.
‘नरोत्तम मिश्रा से भी ज्यादा विवादास्पद’
कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि आशुतोष तिवारी पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भी अधिक विवादास्पद और भ्रष्ट हैं. उन्‍होंने कहा- उपचुनाव में जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से उनकी जीत सुनिश्चित है

Next Post

बहू को जिंदा जलाने का किया था प्रयास, एफआईआर दर्ज

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर: अधारताल अंतर्गत अमखेरा में सास और पति ने मिलकर बहू को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने झुलसी हालत में महिला को रातभर घर में कैद रखा और हक में वीडियो बनाने के लिए जान से मारने की धमकी […]

You May Like