मडियादो पुलिस ने की वाहन चेकिंग, स्कूली वाहनों को दिए सुरक्षा निर्देश

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि भा.पु.से.और एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के कागजात, फिटनेस, बीमा और चालकों के लाइसेंस की जांच की गई। विशेष रूप से स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों और संचालकों को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मापदंडों का पालन करने, क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने और तेज गति से वाहन न चलाने के दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

परिवहन विभाग ने की हर्रई मार्ग में वाहनों की जांच

Fri Jul 10 , 2026
छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा हर्रई मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 24 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग […]

You May Like