वृक्षारोपण के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करें: गौरव

सिंगरौली : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं।आगे कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी तहसीलों के हल्का पटवारी पटवारी दिवस पर अनिवार्य रूप से अपने-अपने हल्कों में उपस्थित रहकर किसानों एवं आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जो स्थानांतरण के बाद भी एनटीपीसी के आवासों में अवैध रूप से निवासरत हैं और आवास खाली नहीं किए हैं। कलेक्टर ने विभागवार वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशित किया। उन्होंने डीईओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालय निर्धारित समय पर संचालित हों ।

Next Post

मातम में बदली जन्मदिन की खुशिया

Tue Jul 7 , 2026
सतना:मैहर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा , तेज रफ्तार XUV NH-30 देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास चलते ट्रक के पीछे जा घुसी, हादसे में बाद कार में फंसे 6 युवक , हादसे में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर डॉयल 112 […]

You May Like