पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक

सतना :मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की संपन्न बैठक में आनलाइन प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। जिला सलाहकार समिति के समक्ष गर्भधारण एवं प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) पीसी एण्ड पीएनडीटी के अंतर्गत आनलाइन प्राप्त कुल 16 आवेदन चर्चा के लिए रखे गये।

बैठक में नवीन 9 आवेदनों में डॉ. योगेन्द्र सिंह श्यामा मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक, श्रीमती दुर्गा सिंह सिंह नर्सिंग होम, डॉ. आलोक जैन जीवन ज्योति हॉस्पिटल, डॉ. क्रीति सिंह सक्षम हाईट्स बिरला रोड, डॉ. अभिनेष सराफ सतना डायग्नोस्टिक, डॉ. रश्मि पांडे श्री मंगला डायग्नोस्टिक एवं डॉ. अनुराग रिझवानी एडवांस डायग्नोस्टिक के आवेदन शामिल रहे। इनका निरीक्षण प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. शैलजा पाण्डेय नागपुर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं डॉ. विकास कुमार गर्ग नोवा इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक के आवेदन निरीक्षण के अभाव में लंबित रखे गए।

इसी प्रकार 4 आडिट आवेदनों में डॉ. वी.एल. पटेल पटेल सोनोग्राफी सेंटर एवं कपिल सिंह दीवित हॉस्पिटल के आवेदनों का निरीक्षण किया जा चुका है। जबकि अनूप सिंह पायोनियर हॉस्पिटल एवं डॉ. अनुपम सिंह बघेल डॉक्टर्स क्लीनिक के आवेदनों पर भी समिति द्वारा चर्चा की गई। इसके बाद 3 रिन्यूवल आवेदन में अशीप जैन चंद्रा नर्सिंग होम, डॉ. मधु गुप्ता गुप्ता सोनोग्राफी सेंटर एवं विनीता सिंह शारदा सोनोग्राफी सेंटर के रिन्यूवल आवेदनों पर समिति ने आवश्यक विचार-विमर्श किया। बैठक में समिति के सदस्य सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, अशासकीय सदस्य अंजना तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप

Sat Jul 4 , 2026
एक प्रेडिक्शन मार्केट ट्रेडर ने व्लादिमीर पुतिन के 2026 तक सत्ता गंवाने पर 3.8 करोड़ रुपये का दांव लगाया है। सही साबित होने पर उसे 23.8 करोड़ रुपये का बंपर रिटर्न मिलेगा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने […]

You May Like