गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवाई जाएं – कलेक्टर श्रीमती गर्ग 

मंदसौर। जिला पोषण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक आज गुरूवार को कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवाई जाएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्रत्‍येक 2, 9, 16 एवं 25 तारिख को जांच करवाएं। सार्थक एप्‍प से उपस्थिती लगाएं।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंडया, सीएमएचओ डॉ गोविन्‍द सिंह चौहान, जिला समन्‍वयक, जिला परियोजना सहायक, ब्‍लॉक मेडिकल आफिसर, परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

कलेक्‍टर द्वारा निर्देश दिये की मंदसौर जिले की समस्‍त आंगनवाडी केन्‍द्रों पर शतप्रतिशत बच्‍चों की उपस्थित रहे और आंगनबाड़ी खुलने की प्रविष्टि पोषण ट्रैक्टर एवं संपर्क पर आवश्यक रूप से दर्ज की जाएं।

समस्‍त ब्‍लॉक पर टीबी कैम्‍प लगाएं जाने एवं अधिक से अधिक व्‍यक्तिायों की जांच करें। बच्‍चों की अपार आईडी और आभा आईडी शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिये। एनआरसी में बच्चों को नियमित भर्ती करवाए जाने और आगामी भर्ती हेतु डयू लिस्ट तैयार कर लिस्ट के अनुसार बच्चों को भर्ती किए जाने के निर्देश दिए।

Next Post

झारड़ा के पास भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Thu Jul 2 , 2026
पिपलियामण्डी। पिपलियामण्डी – मनासा मार्ग पर झारड़ा के निकट गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर […]

You May Like