
सीधी।वर्तमान शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए नवीन पाठ्यक्रमानुसार एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई की सभी पुस्तकें जिले के स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी विक्रेताओं को पर्याप्त स्टॉक रखने तथा छात्रों एवं अभिभावकों को निर्धारित मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी मिली है कि कुछ विक्रेता पुस्तकों की कमी या सीमित स्टॉक का हवाला देकर अधिक मूल्य पर पुस्तकें बेच रहे हैं अथवा अभिभावकों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। यह अनुचित है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि कोई दुकानदार पुस्तकों की अनुपलब्धता या कमी बताकर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है, तो इसकी शिकायत जिला शिक्षा केंद्र सीधी में अथवा मोबाइल नंबर 9424375922 एवं 9977476094 पर करें। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
