कलेक्टर व एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सिंगरौली । आज कलेक्टर गौरव बैनल और एसपी ने संयुक्त रूप से विभिन्न नीट परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय शाउमावि जयंत, पीएम शाउमावि विंध्यनगर तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि बैढ़न परीक्षा केंद्रों का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों, बैठक व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने सभी केंद्रों पर ठंडे पेयजल, पर्याप्त रोशनी, चालू पंखों और छायादार प्रतीक्षा कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एसपी ने परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा घेरे बनाने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के नजदीक अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही और भीड़भाड़ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

००००

नीट एग्जामिनेशन के संचालन के लिए कंट्रोल रूम गठित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आगामी 21 जून रविवार को आयोजित होने वाली री-एग्जामिनेशन नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के अंतर्गत निर्धारित 4 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 35 में एक विशेष जिला परीक्षा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इस जिला परीक्षा कंट्रोल रूम के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपते हुए संजीव कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनमें सहायक ग्रेड-3 भानु प्रकाश सिंह और डाटा इन्ट्री ऑपरेटर देवेन्द्र कुमार पाण्डेय शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये सभी कर्मचारी परीक्षा दिनांक 21 जून को दोपहर 12 बजे से परीक्षा के समापन तक जिला परीक्षा कंट्रोल रूम के कक्ष क्रमांक 35 में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Next Post

सरई क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूर की मौत

Fri Jun 19 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के शिवगढ़-ककरसिहा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की जान चली गई। सरिया लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गया, जिससे उस पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार और […]

You May Like