चौबीस घंटे में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

जबलपुर: मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो गई है। रूक-रूककर बारिश का दौर भी शुरू हो गया।  इस बीच मौसम विभाग ने चौबीस घंटे में भारी बारिश का येेलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को मौसम की रंगत बदली रही। सुबह से धूप खिली रही। बीच बीच में बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल भी चलता रहा। मौसम की बदली रंगत से तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।  अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 88 और शाम को 73 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो  मानसूनी सिस्टम मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से जबलपुर समेत   आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा का अनुमान है।  इसके साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है। मानसून सीजन में अब तक 203.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Next Post

अन्नदूत परिवहन कर्ता को धमकाया, मारपीट

Thu Jul 4 , 2024
कलेक्टर से शिकायत, पीडि़तों ने हड़ताल करने की दी चेतावनी     जबलपुर: अन्नदूत योजना के तहत कार्य करने वाले युवक को अन्य युवक द्वारा लगातार योजना बन्द करने धमकी और मारपीट दी जा रही है, जिससे परेशान होकर  परिवहन कर्ता ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जल्दी ही कार्यवाही […]

You May Like