श्री अचलेश्वर न्यास के सदस्य ने कलेक्टर से की मंदिर प्रबंधन की लिखित शिकायत

ग्वालियर: श्री अचलेश्वर मंदिर का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, कुछ दिन पूर्व श्री अचलेश्वर मंदिर लगी प्याऊ को तोड़े जाने के विरोध मे न्यास के वरिष्ठ सदस्यों व पूर्व पदादिकारियों ने मंदिर समिति व रिसीवर के खिलाफ मोर्चा खोला था तो अब वही आज के न्यास के सदस्य आदित्य शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर लिखित आवेदन देकर न्यास का बायलॉज का निर्माण व साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग कर डाली है।

आवेदन मे यह भी आरोप लगाया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा मंदिर की कार्यकारणी के संबंध मे जिन 7 सदस्यों की समिति बनाई थी, उस समिति की आज दिनाँक तक कोई बैठक ही आयोजित नही हुई और न मंदिर प्रांगण मे चल रहे जीर्णोद्धार के लिये कोई टेंडर प्रकिया का पालन किया गया, मंदिर के प्रमुख आयोजन महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन, अन्नकूट, शरद पूर्णिमा आदि के आयोजनो की व्यवस्था को भी खराब बताया है.

Next Post

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी आवेदकों की समस्या

Wed Jun 3 , 2026
सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने आमजन की समस्याओं को सुना. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से एक-एक कर संवाद किया एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए. एसपी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता […]

You May Like