
इंदौर। राजधानी भोपाल के गांधी हॉल में आयोजित अहिल्या उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुई। इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके लोककल्याणकारी कार्यों तथा सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया गया।
समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके सुशासन, सेवा तथा जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भी स्मरण किया गया।
