प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर परिसर में हुआ हवन-पूजन

छतरपुर: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना को लेकर शहर के संकट मोचन मंदिर एवं 1008 धनुषधारी मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भाग लेकर प्रेमानंद जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन एवं पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज और धर्म के प्रति प्रेमानंद जी महाराज का योगदान अतुलनीय है, इसलिए उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए यह विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरविंद गोस्वामी, राजेंद्र अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।हवन-पूजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Next Post

माचना नदी को जलकुंभी से मुक्त करने का महाअभियान: बैतूल में नदी की सफाई के लिए उतरे 25 मछुआरे

Fri May 29 , 2026
बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली माचना नदी को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 25 मछुआरों की टीम प्रतिदिन नदी में उतरकर जलकुंभी हटाने का कार्य कर रही है।नगरपालिका अधिकारियों ने बताया […]

You May Like

Play sound