कचरा डालने के विवाद में युवक पर पत्थर से हमला, सिर फूटा

इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर में कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पत्थर से हमला कर दिया गया. हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. गीता नगर में रहने वाले 24 वर्षीय सोनू पठान ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार 28 मई दोपहर करीब 3 बजे वह घर के पास सड़क किनारे सब्जियों के छिलके और पुरानी सब्जी पशुओं के खाने के लिए डाल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी रसीद पठान वहां आया और कचरा डालने को लेकर विवाद करने लगा. आरोपी ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. मना करने पर आरोपी और उग्र हो गया और जमीन से पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया. हमले से फरियादी के सिर में चोट आई और खून बहने लगा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी रसीद पठान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

.....

Next Post

​छतरपुर में थाने से दुत्कारे गए पीड़ितों ने आधी रात को एसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना

Fri May 29 , 2026
छतरपुर: जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिया संवेदनशीलता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के जानलेवा हमले का शिकार हुए एक पीड़ित परिवार को जब थाने से न्याय नहीं मिला, तो वे देर रात जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी कार्यालय के […]

You May Like