भोपाल रेलवे स्टेशन से 2 साल का बच्चा अगवा, GRP ने मुस्तैदी से आरोपी को दबोचा, मां को सौंपा मासूम

भोपाल: जीआरपी ने भोपाल रेलवे स्टेशन से 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया. जीआरपी ने बच्चे को सकुशल उसके मां के पास पहुंचा दिया.जीआरपी के मुताबिक मंगलवरा को बच्चे की मां सीतू पति मनीष यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम गाता खेडाजिला कटनी ने शिकायत दर्ज कराई. जीआरपी ने आरोपी राजू गुप्ता (25) निवासी सिंकदरी सराय स्टेशन बजरिया को गिरफ्तार किया. बच्चे की मां सीतू ने इसे पहले पुलिस को बताया कि वह बच्चे के साथ मजदूरी करने के लिये अपने पति के साथ कटनी से भोपाल आयी थी.

भोपाल स्टेशन पर ही वह बच्चे के साथ रुक गयी. पति मजदूरी करने चला गया. इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे उनका दो साल का बच्चा भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से अचानक गायब हो गया. सीतू इस दौरान नई बिल्डिंग मुशाफिर खाने के सामने बैठी थी. तभी कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चे को चुपचाप से उठाकर गोदी में खिलाते खिलाते लेकर चला गया. महिला की शिकायत पर जीआरपी ने कार्रवाई शुरू की.

रेलवे स्टेशन भोपाल के सैकडो सीसीटीवी फुटेज खगाले गये, जिसमे एक व्यक्ति छोटे से बच्चे को उठाकर इटारसी तरफ जाने वाली ट्रेन मे जाते दिखा. अज्ञात आरोपी की तलाश में टीमे रवाना की गई. तलाश करते सीसीटीवी फुटेज हुलिया के आधार पर व्यक्ति को बच्चे के साथ ट्रेन नं. 12621 तमिलनाडू एक्स के पीछे के जनरल कोच से उतरते देखा गया. आरोपी को पकड़ा गया और बच्चे को सुरक्षित उसकी मां तक पहुंचाया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया

Next Post

ऑनलाइन रेटिंग जॉब के नाम पर महिला से 4.5 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu May 28 , 2026
भोपाल:शाहजहांनाबाद इलाके में एक महिला के साथ सायबर जालसाजों ने जॉब देने के बहाने से करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक शाहजहांनाबाद इलाक की रहने वाली महिला का नाम शबाना है […]

You May Like

मनोरंजन