भाजपा नेतागणों व गणमान्‍यजनों ने वीर सावरकर की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर किया नमन

ग्वालियर: वीर सावरकर की जयंती पर आज गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वाध्याय मंच, ग्वालियर द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, साडा के उपाध्‍यक्ष हरीश मेवाफरोश, वरिष्ठ समाजसेवी हरिदास अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्‍ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सावरकर को श्रद्धापूर्वक पुष्‍पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावरकर के राष्ट्रवादी चिंतन, अद्वितीय त्याग, तपस्या एवं राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। सावरकर के विचार आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। दीनदयाल स्वाध्याय मंच ने निरंतर वैचारिक जागरण, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक चेतना के प्रसार हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए हैं। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जाजौरिया ने तथा आभार रमेश सेन ने व्‍यक्‍त किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे महान राष्ट्रनायक, विचारक और क्रांतिकारी व्यक्तित्व को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और अदम्य आत्मबल का प्रतीक हैं, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर।
इस अवसर पर अशोक बांदिल, पार्षद संजय सिंघल, अमित बंसल, प्रमोद गड़कर, संजय चुघ, पारस बरैया, अशोक साहू, दीपक जैन सहित मंच के पदाधिकारी व अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

जनता का विश्वास जीतने के लिए उनकी मार्गदर्शक बने पुलिस : मुर्मु

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुलिस से नागरिकों के मार्गदर्शक की भूमिका अपनाने पर जोर देते हुए कहा है कि इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होगा तथा लोग बिना किसी डर के शिकायत दर्जा करा सकेंगे। श्रीमती मुर्मु ने गुरुवार को गंगटोक में […]

You May Like