
छिंदवाड़ा। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी एक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी को न्याय नहीं मिला है। जिसके बाद उसने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्षन किया। दरअसल परासिया तहसील अंतर्गत ग्राम बेलगांव निवासी बुजुर्ग महिला श्रीमती मीना राय और उमकी बेटी श्रीमती मनोरमा राय ने बताया की उनकी स्वामित्व की भूमि पर पड़ोसी खेत किसानों ने जबरन कब्जा कर लिया हैं जिसकी शिकायत हमने हर स्तर के अधिकारियों को कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के चलते आज हमने यहां धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम के पोस्टर लेकर उनसे गुहार लगाई। उक्त मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस स्टॉप मौके पर पहुंचा। जहां यथा स्थिति को नियंत्रित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ तहसीलदार मीना देसरिया ने मोर्चा सभालते हुए प्रदर्शन कारी महिलाओं को समझाइस दी। उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए तत्काल परासिया तहसीलदार को फोन कर सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आगे की कार्यवाही एवं निराकरण हेतु उन्हें परासिया तहसील कार्यालय भेजा गया। अब देखना यह है कि प्रषासनिक अधिकारियों बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी समस्या का निराकरण करा पाते है या नहीं आने वाला वक्त बताएगा।
