नीट घोटाले पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सिंगरौली । नीट परीक्षा घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के अगुवाई में नगर निगम के सामने माजन मोड़ पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेसियों ने दो बैरिकेट हटा दिया। पुलिस यहां पर लाचार दिखी, लेकिन अंतिम बैरिकेट में पुलिस का जबरदस्त पहरा था।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुये कहा कि नीट परीक्षा में लाखों छात्रों का भविष्य केन्द्र सरकार ने बर्बाद किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हजारों-करोड़ों रूपये का घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं और आदिवासी, गरीब व बैगा जाति प्रताड़ित हो रहे हैं। कोल परिवहन से आये दिन मौते हो रहे हैं, अब तक में हजारों मौते हो चुके होंगे। इन मौतो का मुख्य दोषी सरकार एवं जिला प्रशासन है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग हो रहा है, जनता-जर्नादन के खून-पसीने की कमाई को पानी की तरह उत्सव में बहाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नही करेगी, उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई पुलिस से नही है, आप सब के नात-रिश्तेदार व बच्चे भी नीट परीक्षा में भाग लिये होंगे, उनके साथ अन्याय हुआ है। आप सभी लोग सहयोग करिए और आगे बढ़ने दीजिए। कार्यक्रम स्थल राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम तक जाना है। इतना कहते हुये यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार जिला यूथ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोंदिया ने दर्जनों यूथ कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चल दिये, इनके पीछे-पीछे कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुये तीसरे बैरिकेट पर पुलिस ने रोक दिया और धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुये सभी यूथ कांग्रेसियों को दो बसो में भरकर पचौर जेल पहुंचा दिया गया।

पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से ईंधन की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। सिंगरौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आम आदमी परेशान है।

पुलिस छावनी में तब्दील रहा माजन मोड़

आज शाम करीब 5 बजे ननि दफ्तर के सामने करीब 2 सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारी बल तथा स्थानीय प्रशासन पहुंच गया। पुलिस पूरी तैयारियों के साथ पहुंचे। जहां पूरा माजन मोड़ एवं ननि दफ्तर के सामने पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर बीहर नदी में किया दीपदान 

Mon May 25 , 2026
रीवा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने पचमठा में बीहर नदी की आरती कर दीपदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप […]

You May Like