वाटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत

जबलपुर: रांझी अंतर्गत बड़ा पत्थर झंडा चौक निवासी 21 वर्षीय साजन विश्वकर्मा अपने 3 दोस्तों के साथ बरेला स्थित निसर्ग वाटर पार्क घूमने गया था।वाटर पार्क में मनोरंजन के दौरान साजन विश्वकर्मा वहां बनी फिसल पट्टी के पास पहुंचा, इसी दौरान फिसल पट्टी की लोहे की रैलिंग के पाइप में अचानक करंट फैल गया। साजन का हाथ जैसे ही उस रैेलिंग पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

इसके बाद वहां मौजूद उसके तीनों दोस्त और वहां उपस्थित अन्य लोग आनन-फानन में साजन को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने साजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद घटना से मृतक के दोस्तों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बरेला टीआई ने नवभारत को बताया कि मामले की शिकायत की गई है वाटर पार्क में किस वजह से युवक की मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है।
परिजनों में खासा आक्रोश
वाटर पार्क प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि व्यावसायिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा दुख न झेलना पड़े। पुलिस ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वाटर पार्क के कर्मचारियों और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

बरगी और पाटन के सूने मकान में चोरी

Mon May 25 , 2026
जबलपुर: बरगी और पाटन थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बरगी थानांतर्गत ग्राम कालादेही निवासी तारा बाई सेन अपने घर में ताला लगाकर बाजार गई थी कि तभी उसके घर के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अज्ञात चोर घुसा और घर में […]

You May Like