तोड़फोड़ के दौरान गिरे हजारों के नोट, निगम अमले ने सुरक्षित लौटाए

इंदौर। शहर में आज नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए मधुमिलन चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला छावनी तक बाधक हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान पोकलैंड मशीन के पंजे से एक मकान में रखी अलमीरा टूट गई। अलमीरा में रखे 50 रुपए के नोटो गड्डियां बिखर कर मलबे के साथ नीचे गिरने लगी। उस समय ऐसा दृष्ट बन गया , जैसे नोटों की बारिश हो रही है।

नोटों को मलबे में बिखरता देख मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्रवाई तत्काल रोकने के आदेश दिए ।निगम कर्मचारियों ओर अधिकारियों मानवता का परिचय देते हुए नोटों को एकत्रित किया और इसके बाद नोटों की गिनती कर उन्हें संबंधित मकान के रहवासी को सौंप दिया।

निगम कर्मचारियों की ईमानदारी और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

Next Post

नीति आयोग की रिपोर्ट: मप्र में प्राथमिक शिक्षा में सुधार, 8वीं और 10वीं के बाद बढ़ा ड्रॉपआउट

Fri May 22 , 2026
साक्षी केशरवानी भोपाल। मप्र में प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर सुधार जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन आठवीं के बाद बड़ी संख्या में बच्चों का स्कूल से दूर होना अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। नीति आयोग की मई 2026 में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पांचवीं […]

You May Like