
बड़वानी। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं एएसपी धीरज बब्बर तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में सिलावद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 16 मई 2026 को फरियादिया निवासी सिलावद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी फैजान पिता फिरोज मंसूरी निवासी सिलावद ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया अनुसूचित जाति वर्ग की सदस्य होने से प्रकरण में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी सिलावद रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।
