बीटेक छात्रा से मोबाइल लूट

जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत होम साईंस कालेज रोड पर एक्सिस सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर बीटेक छात्रा पर झट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक रिया जाटव 20 वर्ष निवासी सुधा सागर विहार कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्लोबल कॉलेज जबलपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। वह दिशा कम्प्यूटर कोचिंग के लिए शिवाजी चौक से बस से उतरकर पैदल ब्लूम चौक की ओर जा रही थी जैसे ही दीपा इंटर प्राईजेज के पास होम साईंस कालेज रोड पहुंची शाम लगभग 5-10 बजे मोबाइल हाथ में रखी थी तभी पीछे से एक्सिस में सवार एक लडक़ा उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर लेकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

Next Post

केंसर की बीमारी से ग्रस्त युवक ने लगाई फांसी

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत झंडा चौक निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक केंसर की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक छोटेलाल रैकवार निवासी नई बस्ती सुभाषनगर झंडा चौक रंाझी वह ड्रायवरी करता है उसका साला वीरेन्द्र सिंह […]

You May Like